मंझनपुर: मंझनपुर मेडिकल कॉलेज में समय से नहीं आती लेडी डॉक्टर, गर्भवती महिलाओं व मरीजों की हो रही फजीहत, लोकेशन वीडियो वायरल
मंझनपुर मेडिकल कॉलेज का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि, लेडी डॉक्टर के चेंबर के सामने बैठकर गर्भवती महिलाएं इंतजार कर रही हैं। कैमरा जब चेम्बर की तरफ घुमा तो लेडी डॉक्टर चेम्बर में नहीं दिखाई पड़ी। आरोप है कि 11 बजे तक लेडी डॉक्टर चेम्बर में नहीं दिखाई पड़ी। जिसका वीडियो लोकेशन के साथ वायरल हुआ है।