मंझनपुर: पूरब शरीरा नहर में पैर फिसलने से गिरी महिला की हुई मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा की रहने वाली सरोज देवी भैंस चराने के लिए खेत की तरफ गई हुई थी। वह नहर के पास भैंस चरा रही थी तभी उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गई। इस दौरान हादसा देख मौके से लोगों की भीड़ जमा हो गई। जब तक लोग महिला को बाहर निकालते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी लोगों ने परिजनों के साथ स्थानीय पुलिस को दिया है।