बेहट: चाण्डी में खेत की मेढ़ को लेकर हुए विवाद में 55 वर्षीय किसान की पीटकर हत्या
बेहट थाना क्षेत्र के गांव चांड़ी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खेत की मेढ़ को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इस हिंसक झड़प में 55 वर्षीय किसान इस्लाम की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने पड़ोसी किसान और उसके बेटों के खिलाफ तहरीर दी है