कर्वी: चित्रकूट में कथित साधु के खिलाफ प्रधानों और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जिला बदर की मांग
चित्रकूट में आज गुरुवार दोपहर 12 बजे ग्रामीणों, प्रधानों और श्रद्धालुओं ने जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को ज्ञापन सौंपकर कथित साधु भरतदास पर अभद्रता, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि कई एफआईआर दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी और जिला बदर की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।