मुज़फ्फरनगर: नन्हें हाथों की बड़ी सेवा! सालभर की पॉकेट मनी भोले के भक्तों के नाम, शिविर को मिले ₹7.51 लाख, बना चर्चा का विषय
मुज़फ्फरनगर के वहलना कांवड़ शिविर में बच्चों ने सेवा और संस्कार की अनूठी मिसाल पेश की। बैरना निवासी धीरज बालियान के पुत्र अभिमन्यु सिंह बालियान, आदि बालियान और अक्षज प्रताप सिंह ने सालभर की अपनी पॉकेट मनी बचाकर ₹7.51 लाख कांवड़ सेवा भंडारे को समर्पित कर दिए। पिछले 18 वर्षों से चल रहे इस शिविर में कांवड़ियों को 24 घंटे भोजन, जल और अन्य सुविधाएं मिल रही हैं।