गोगामेड़ी थाना क्षेत्र के परलीका गांव में घर में घुसकर महिलाओं व परिवार पर जानलेवा हमले और लज्जा भंग का मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि नामजद लोग हथियारों से लैस होकर घर में घुसे और मारपीट की, जिसमें कई लोग घायल हुए। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।