कांके: राजभवन के पास झारखंड विद्युत मीटर रीडर ऊर्जा मित्र संघ ने नियमित नौकरी की मांग को लेकर धरना दिया
Kanke, Ranchi | Oct 17, 2025 राजभवन के पास शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे झारखंड विद्युत मीटर रीडर ऊर्जा मित्र संघ ने नियमित नौकरी की मांग को लेकर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें पहले आउटसोर्सिंग के द्वारा नियुक्त किया था और कहा गया था कि उन्हें आगे चलकर सरकार के द्वारा नियमित नौकरी दिया जाएगा लेकिन अब वे डिजिटल मीटर लगा कर हमारा काम ठप कर रहे हैं।