चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल के सामने विवाद कर हंगामा करने पर तीन युवकों को किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Jun 25, 2026 चूरू शहर के राजकीय भरतिया अस्पताल के सामने हुए विवाद और हंगामे के मामले में पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया।