गम्हरिया: धन्यवाद चौक पर चोरों ने पाँच लाख के जेवरात और नगदी की चोरी की
धन्यवाद चौक पर अज्ञात चोरों ने एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. रविवार शाम 5 बजे बताया गया कि इस चोरी में लगभग पांच लाख के जेवरात सहित एक लाख बीस हजार रुपया नगद की चोरी हुई है. इस बाबत पीड़ित सिंहेश्वर नगर पंचायत वार्ड दो निवासी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी को पैर में चोट के वजह से दोनों पति पत्नी घर के पश्चिम वाले कमरे में चले गए.