गम्हरिया: कटैया में दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार
कटैया गांव में एक विवाहिता गुंजन कुमारी की हत्या कर दी गई. इस मामले में सास सहित तीन को गिरफ्तार किया गया है. वहीं सोमवार शाम 5 बजे बताया गया कि गुंजन के भाई चन्दन कुमार यादव ने सिंहेश्वर थाना में आवेदन देते हुए बताया कि बहन की शादी 2019 में कटैया वार्ड सात निवासी शेखर यादव से हुई थी.