गम्हरिया: दुर्गा मंदिर के पास से बाइक की हुई चोरी, पीड़ित ने दिया आवेदन
पोस्ट आफिस के समीप दुर्गा मंदिर के पास से चोर ने एक बाइक कर चोरी कर लिया. शुक्रवार शाम छह बजे गम्हरिया वार्ड नंबर 11 निवासी युवा राजद के पुर्व प्रखंड अध्यक्ष नारायण कुमार उर्फ बबलू ने बताया कि बाइक ग्लेमर लाल रंग बीआर 43 जे 1750 को दुर्गा मंदिर के पास लगाकर धरेलु समान खरीदने के लिए दुकान गये थे. कुछ देर के बाद वापस आने पर उक्त जगह पर बाइक नहीं था.