गम्हरिया: गम्हरिया में महागठबंधन द्वारा कराए गए बंद का दिखा असर
गम्हरिया में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले, मतदाता सूची सत्यापन के खिलाफ महागठबंधन के द्वारा बिहार बंद का असर गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में दिखाई दिया. बुधवार शाम 5 बजे बताया गया कि राजद नेता ई प्रणव प्रकाश कार्यकर्ताओं के साथ राजद के बैनर झंडे लेकर चुनाव आयोग की नीति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दुकान बंद कराते नजर आये.