बहराइच: बहराइच में सपा के प्रवक्ता की टिप्पणी पर विरोध, ब्राह्मण संगठनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए सौंपा ज्ञापन
बहराइच में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आक्रोश फैल गया है। इस टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और भाटी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को एक ज्ञापन सौंपा।