ब्यावर: तीन बंदरों के माध्यम से दिया गया बुरा मत देखो, सुनो, बोलो का संदेश
Beawar, Ajmer | Oct 2, 2026 ब्यावर. राजकीय प्राथमिक विद्यालय झालरी बाण में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई।विद्यार्थी मनसुख नाथ योगी गांधी जी और प्रिंस नाथ शास्त्री जी के वेश में आए। वहीं लव नाथ, अजय रावल एवं धीरज नाथ ने गांधी जी के तीन बंदरों की वेशभूषा में "बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत बोलो" का संदेश दिया। उनकी प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।