शामली: पुलिस लाइन सभागार शामली में सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन
Shamli, Shamli | Jun 14, 2026 पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि SP NP सिंह की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार शामली में सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी ने जनपद में कानून व्यवस्था की समीक्षा की और गैंगस्टर अधिनियम, गुंडा अधिनियम एवं गैंग पंजीकरण के संबंध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने एवं लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के निर्देश दिए।