गोविंदपुर: बंगलौर में मजदूरी करने गए 22 वर्षीय शंकर की दर्दनाक मौत, पांच दिन बाद पहरैठा गांव पहुंचा शव तो मचा कोहराम
नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत पहरैठा गांव में शनिवार की सुबह उस वक्त हृदयविदारक माहौल उत्पन्न हो गया, जब बंगलौर में स्टील प्लांट में काम करने के दौरान जान गंवाने वाले 22 वर्षीय युवक शंकर कुमार का शव पांच दिन बाद गांव पहुंचा