आरा: सलेमपुर गांव में ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन, इलाज के दौरान हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Jul 31, 2024 प्रताड़ना से तंग महिला ने किया विषपान, इलाज के दौरान मौत।धोबहां थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने विषपान कर लिया। इलाज के दौरान शाहपुर स्थित एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई। ससुराल वालों की ओर से मामले को छुपाने के लिए शव को ठिकाने लगाने को कोशिश की जा रही थी। तभी पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।