आरा: चरपोखरी गांव के समीप बेलगाम स्कार्पियो ने बाइक सवार युवा किसान को रौंदा, मौत
Arrah, Bhojpur | Jul 31, 2024 भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के चरपोखरी-पसौर मार्ग पर चरपोखरी गांव के समीप बुधवार की सुबह बेलगाम स्कार्पियो ने बाइक सवार एक युवा किसान को रौंद दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के खरांटी गांव निवासी स्व.हरेंद्र सिंह का 24 वर्षीय पुत्र है