बहराइच: झाला गांव में बंदर ने महिला को किया घायल, महिला की हालत गंभीर
बहराइच के मोतीपुर रेंज के झाला गांव में एक घर में घुसकर अनाज खा रहे बंदर ने महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला रीता देवी को स्थानीय अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया है। रीता देवी घर पर अकेली थी, जब बंदरों ने हमला किया। महिला का अस्पताल में इलाज जारी है।