रानीश्वर: रानीश्वर प्रखंड के सादिपुर गांव में पंचम दोल की तैयारी अंतिम चरण में
आगामी 7 मार्च को सादिपुर गांव स्थित महावीर आश्रम में पंचम दोल उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर गोसाई बेड़ा पहाड़ की तलहटी में स्थित महावीरजी आश्रम के राधा-माधव मंदिर में सात दिनों तक नाम कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।सर्वधर्म समन्वय के प्रतीक इस आश्रम में लगभग चार सौ वर्ष पूर्व सनतन कुमार ब्रह्मचारी ने सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार की शुरुआत की थी। तभी से यहां...