बलरामपुर: डीएम ने हरैया चौराहे सीरिया नाला मार्ग पर फोरलेन कार्य का जायजा लिया, भू मालिकों से भूमि अधिग्रहण पर वार्ता की
शनिवार 4 बजे डीएम  विपिन कुमार जैन द्वारा  हरैया चौराहे - सीरिया नाला मार्ग पर प्रस्तावित फोरलेन कार्य का जायजा लिया गया , इस दौरान उन्होंने भूमि अधिग्रहण का भौतिक निरीक्षण किया एवं मैप का अवलोकन किया। डीएम ने भू स्वामियों से भी वार्ता की।उन्होंने अधिशाषी अभियंता पीडब्लूडी को रेलवे ओवरब्रिज एवं फोरलेन का थ्रीडी मॉडल बनाए जाने का निर्देश दिया।