Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
हत्या
भारत
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
chandrakantnirala
Previous slide
Next slide
‘वीडियो : प्रकृति ही प्रभु है’ का संदेश लेकर बक्सर पहुंची साइकिल यात्रा, 22 अक्टूबर को बलिया के लिए होगी रवाना .. खबर कमेंट बॉक्स में
Buxar, Buxar
| Oct 21, 2026
MORE NEWS
वीडियो : प्रशासन की मुस्तैदी और जनता के सहयोग से शांतिपूर्ण संपन्न हुई दुर्गा पूजा, विसर्जन में भी बनी रही व्यवस्था .. खबर कमेंट बॉक्स में
Buxar, Buxar | Oct 21, 2026
109 साल पुरानी परंपरा : श्री चंद्र मंदिर में खोइंचा भर नम आंखों से दी गई मां को विदाई .. खबर कमेंट बॉक्स में
Buxar, Buxar | Oct 21, 2026
डोली पर विदा हुईं बड़ी देवी, सिपाही घाट पर देर रात तक जारी है प्रतिमा विसर्जन .. खबर कमेंट बॉक्स में
Buxar, Buxar | Oct 21, 2026
बक्सर में 10 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन, रैन बसेरा में शुरू हुई ‘माई की रसोई’ .. खबर कमेंट बॉक्स में
Buxar, Buxar | Oct 21, 2026
बक्सर में सिर्फ ₹10 में भरपेट भोजन! ❤️ गरीबों के लिए शुरू हुई ‘माई की रसोई’ 🙏 अब बक्सर में कोई भूखा न रहे! ❤️🙏 किला मैदान के समीप नगर परिषद के रैन बसेरा परिसर में शुरू हुई ‘माई की रसोई’. यहां हर दिन दोपहर 12 से 1 बजे तक महज 10 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन. समाजसेवी ओम जी यादव और सुमित मानसिंहका की इस पहल का उद्घाटन महंत राजाराम शरण दास जी महाराज ने किया. रेलवे स्टेशन पर रात में रोटी बैंक के जरिए जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन कराने के बाद अब दिन में भी भोजन की व्यवस्था शुरू की गई है. 👏 इंसानियत और सेवा की ऐसी पहल को सलाम! आपको यह पहल कैसी लगी? ❤️ कमेंट में जरूर बताएं और इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें. #Buxar #BuxarTopNews #BuxarNews #बक्सर माईकीरसोई MaiKiRasoi गरीबोंकीसेवा समाजसेवा इंसानियत FoodForAll Humanity BiharNews BuxarUpdates ViralReels InstagramReels
Buxar, Buxar | Oct 21, 2026
बक्सर में शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा-विसर्जन, SDM अविनाश कुमार ने जनता को कहा धन्यवाद बक्सर में दुर्गा पूजा से लेकर प्रतिमा विसर्जन तक प्रशासन रहा मुस्तैद! 🚨 सप्तमी, अष्टमी और नवमी से लेकर विसर्जन तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे. SDM अविनाश कुमार, SDPO गौरव पांडेय और नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ आयोजन. वहीं, नगर परिषद के सिटी मैनेजर राजमणि गुप्ता और स्वच्छता सुपरवाइजर आशुतोष कुमार सिंह सुबह से देर रात तक व्यवस्था संभालते रहे. सिपाही घाट पर SDM ने बक्सरवासियों और पूजा समितियों के सहयोग के लिए जताया आभार. 🙏 📍 देखिए बक्सर टॉप न्यूज की खास रिपोर्ट. #Buxar #BuxarTopNews #BuxarNews #DurgaPuja2026 #MurtiVisarjan BiharNews BuxarUpdate SDMAvinashKumar GauravPandey BuxarAdministration DurgaPuja SiphahiGhat BiharUpdates BuxarLive InstagramReels ViralReels
Buxar, Buxar | Oct 21, 2026
🚴♂️🌿 बक्सर पहुंची ‘प्रकृति ही प्रभु है’ साइकिल यात्रा, बलिया के लिए होगी रवाना! प्रकृति बचाने का संदेश, जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प! 🌳🌍 नेपाल के जनकपुर से 2 अक्टूबर को शुरु हुई साइकिल यात्रा पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के नेतृत्व में बक्सर पहुंची है. जल, जंगल, जमीन और जैव विविधता के संरक्षण का संदेश लेकर निकली यह यात्रा 22 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के बलिया के लिए रवाना होगी. पर्यावरण कार्यकर्ता पंकज मालवीय ने कहा कि प्रकृति संरक्षण केवल पर्यावरण का विषय नहीं, बल्कि समाज, संस्कृति, अर्थव्यवस्था और मानव जीवन के भविष्य से जुड़ा है. 💚 प्रकृति बचेगी, तभी भविष्य सुरक्षित रहेगा! 📍 बक्सर, बिहार #Buxar #BuxarNews #BuxarTopNews #PrakritiHiPrabhuHai #प्रकृतिसंरक्षण AnilPrakashJoshi PankajMalviya SaveNature EnvironmentProtection NatureLovers BiharNews SaveWater SaveForests NatureConservation ReelsIndia
Buxar, Buxar | Oct 21, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 21 अक्टूबर 2026 जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में मिशन ज्ञानार्जन, कायाकल्प अभियान, मिशन प्रभाकिरण एवं कला एवं संस्कृति कार्यालय से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित आज दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में मिशन ज्ञानार्जन, कायाकल्प अभियान, मिशन प्रभाकिरण एवं कला एवं संस्कृति कार्यालय से संबंधित समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। मिशन ज्ञानार्जन की समीक्षा मिशन ज्ञानार्जन के अंतर्गत जिले के विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों के सीखने की क्षमता को विकसित करने तथा शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों का नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का समय-समय पर आकलन किया जाए। उन्होंने विद्यालयों में रचनात्मक एवं नवाचार आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहित करने पर भी बल दिया। कायाकल्प अभियान की समीक्षा कायाकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में स्वच्छता, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय तथा अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता एवं रखरखाव से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि संबंधित पदाधिकारी विद्यालयों की आवश्यकताओं का आकलन कर कमियों को दूर करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करें। विद्यालय परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं विद्यार्थियों के अनुकूल बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। मिशन प्रभाकिरण की समीक्षा बैठक में मिशन प्रभाकिरण के अंतर्गत संचालित गतिविधियों एवं संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित उद्देश्यों के अनुरूप कार्यों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा योजनाओं की प्रगति का नियमित अनुश्रवण करें। उन्होंने विभागीय समन्वय के साथ कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने तथा क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने पर जोर दिया। कला एवं संस्कृति कार्यालय से संबंधित समीक्षा कला एवं संस्कृति कार्यालय से संबंधित कार्यों की समीक्षा के दौरान जिले में कला, संस्कृति एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा स्थानीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के संबंध में चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले की सांस्कृतिक पहचान को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की प्रभावी रूपरेखा तैयार की जाए। साथ ही, स्थानीय कलाकारों एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को उपयुक्त मंच उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक पहल करने पर बल दिया गया। बैठक का उद्देश्य जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं, संबंधित मिशनों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कला एवं संस्कृति के विकास को गति प्रदान करना रहा। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #CMOBihar #bihar #BuxarNews
Buxar, Bihar | Oct 21, 2026
‘वीडियो : प्रकृति ही प्रभु है’ का संदेश लेकर बक्सर पहुंची साइकिल... - Buxar News