मुंगेर: मंडल कारा मुंगेर का सुरक्षा अंकेक्षण, बंदियों के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण का शुभारंभ
Munger, Munger | Jun 23, 2026 जिलाधिकारी मुंगेर निखिल धनराज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में मंगलवार को मंडल कारा, मुंगेर में कारा सुरक्षा, विधि-व्यवस्था तथा विभिन्न संभावित आपदाओं के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा अंकेक्षण (सिक्योरिटी ऑडिट) किया गया। इस दौरान कारा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, आधारभूत संरचनाओं, आपदा प्रबंधन की तैयारियों तथा बंदियों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का गहन निरीक्षण