दरभंगा: MLA संजय सरावगी ने ₹19 करोड़ की सड़क परियोजना का किया शुभारंभ, शिवधारा से हरपुर तक बनेगी सड़क
दरभंगा के विकास को नई दिशा देने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शुक्रवार को शिवधारा से हरपुर तक लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 4.4 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ नारियल फोड़कर किया गया। यह सड़क दरभंगा सदर प्रखंड की लाइफलाइन मानी जाती है और लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रही