कोंडागांव: कोंडागांव सरगी गार्डन के पास हुए हादसे के शिकार 22 वर्षीय सैलून कर्मचारी की उपचार के दौरान हुई मौत
कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित सरगी गार्डन के पास मंगलवार की रात एक गंभीर सड़क हादसे में बालोद निवासी सतीश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूत्रों के मुताबिक सतीश सिंह अपने दो अन्य साथियों के साथ पैदल जामपदर की ओर जा रहा था उसी दौरान पीछे से आ रहे बुलेट चालक ने उन्हें टक्कर मार दिया था। उपचार के दौरान घायल सतीश सिंह की मौत होने की दुखद जानकारी आ रही हैं।