कोंडागांव: बड़ेडोंगर के शासकीय माध्यमिक स्कूल में सेवानिवृत्त प्रधान अध्यापक गिरधारी लाल हिड़को को दी गई विदाई
कोंडागांव जिले के ग्राम बड़ेडोगर में स्थित पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान अध्यापक गिरधारी लाल सिडको के सेवानिवृत होने पर गुरुवार को दोपहर करीब 2 बजे स्कूल के बच्चों एवं स्टाफ के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्ति हुए प्रधान अध्यापक गिरधारी लाल हिड़को को भेट देकर नम आंखों से विदाई दिया गया ।इस दौरान स्कूल स्टॉप,बच्चे और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।