कोंडागांव: वन मंत्री ने कोंडागांव में आयोजित बस्तर पंडुम में विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया, चखा अमारी शरबत का स्वाद
कोंडागांव जिला मुख्यालय के कनेरा मार्ग स्थित ऑडिटोरियम में आज गुरुवार को बस्तर पंडुम का जिला स्तरीय कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान कोंडागांव जिले के पांचो ब्लॉक से आए कलाकारों द्वारा दोपहर 2:30 बजे जनजातीय व्यंजनों, शिल्प कला, पारंपरिक आभूषण और वेशभूषा का भव्य प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप ने विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया और बस्तर के ....