मखदुमपुर: दाउदपुर में गेहूं कटाई के दौरान थ्रेशर मशीन में फंसा बच्चे का हाथ, गंभीर हालत में PMCH रेफर
दाउदपुर के शिवम् कुमार नामक बच्चे का हाथ थ्रैशर मशीन में फंसकर बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद परिजन उसे तुरंत सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया। और फिलहाल इलाज जारी है।