कुरूद: आमा तालाब को रामसर साइट बनाने की प्रक्रिया में तेजी, रामवीर तंवर ने किया ड्रोन निरीक्षण
धमतरी में जल संरक्षण और तालाब विकास को लेकर "पॉन्ड मैन ऑफ इंडिया" रामवीर तंवर ने कलेक्टर अबिनाश मिश्रा से मुलाकात की। आमा तालाब का ड्रोन से निरीक्षण करके इसे रामसर साइट बनाने की प्रक्रिया तेज की गई है। मकई और कांटा तालाब के सौंदर्यीकरण पर भी चर्चा हुई।