कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के झाझा गांव में लेनदेन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हुए, जबकि मुकेश पौद्दार को पीठ में गोली लगी। उनका इलाज दरभंगा के निजी अस्पताल में चल रहा है और हालत गंभीर बताई जा रही है।