पिछोर: पिछोर में ‘भोपाल चलो अभियान’ को लेकर सामाजिक बैठक, पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल और विधायक लोधी शामिल हुए
राजा हृदय शाही लोधी शौर्य यात्रा के अंतर्गत ‘भोपाल चलो अभियान’ की तैयारी को लेकर शुक्रवार शाम पिछोर रेस्ट हाउस स्थित जन सेवा कार्यालय में सामाजिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भोपाल से पधारे पूर्व मंत्री एवं लोधी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जालम सिंह पटेल मुख्य रूप से शामिल हुए।शुक्रवार शाम लगभग 5:30 शुरू हुई बैठक में क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी भी शामिल।