हमीरपुर: सुमेरपुर रिमझिम इस्पात में क्रेन का कुंडा लगने से क्रेन चालक की मौत के मामले में सदर विधायक ने प्रबंधन से की बात
कस्बे में संचालित रिमझिम इस्पात में बुधवार की रात क्रेन चालक की हादसे में मौत के बाद एक तरफ फैक्ट्री प्रबंधन ने दावा किया कि क्रेन चालक को गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। वहीं परिजनों का आरोप था कि प्रबंधन उसे मृत अवस्था में अस्पताल छोड़ कर चले गए है। हालांकि सूचना पाकर पंहुचे सदर विधायक व ब्लाक प्रमुख न