नगड़ी: पुंदाग स्थित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में मंदबुद्धि, दिव्यांग और निराश्रितों को कराया गया भोजन
Nagri, Ranchi | Mar 31, 2026 पुंदाग स्थित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे मंदबुद्धि, दिव्यांग एवं निराश्रित को भोजन कराया गया। बता दें कि कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में 16 मार्च से 31 मार्च तक अन्नपूर्णा सेवा चलाई गई। इस दौरान आश्रम में रह रहे 45 मंदबुद्धि, दिव्यांग एवं निराश्रित को प्रतिदिन विभिन्न व्यंजनों सहित पौष्टिक भोजन वितरित की गई।