बालोद: 125वीं जयंती पर भाजपा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया नमन, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
Balod, Balod | Jul 6, 2026 भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं देश के प्रथम उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सोमवार दोपहर 1 बजे भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जुंगेरा बालोद सहित जिले के विभिन्न स्थानों और बूथ स्तर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला भाजपा कार्यालय में उनके छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण और