बांगरमऊ: उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक के ड्राइवर-हेल्पर को दूसरे ट्रक ने कुचला, हुई मौत
उन्नाव के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के 3:30 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। मक्का से लदा ट्रक खड़ा कर चालक रईस और हेल्पर जैनुल टायर की हवा जांच रहे थे। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दूसरे ट्रक चालक रहमत खान को नींद की झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस