कटिहार: कुरसेला में शराब के नशे में हंगामा कर रहे 4 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
शराबबंदी को सफल बनाने को लेकर लगातार पुलिस की ओर से छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। कुरसेला में शराब पीकर हंगामा कर रहे चार शराबी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया। उक्त बातों की जानकारी कुरसेला थानाध्यक्ष ने बुधवार की शाम 4 बजे दी है। गिरफ्तार सभी आरोपी को मेडिकल जांच के बाद मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।