खरगोन। जिले में पुलिस ने अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और कड़क कार्रवाई को अंजाम दिया है! शुक्रवार दोपहर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास भारी सुरक्षा के बीच 64 हजार लीटर जब्त शराब को बुलडोजर से कुचलकर नष्ट कर दिया गया।