उतरौला: अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने उतरौला में बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त
2 अप्रैल बुधवार शाम 6:00 बजे अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी नम्रता श्रीवास्तव ने लोगों में शांति सुरक्षा व कानून व्यवस्था के अनुपालन बनाए रखने के लिए कोतवाली उतरौला के मुख्य बाजार एवं चौराहों पर पैदल गस्त किया गया। इस दौरान उन्होंने लोगों से वार्ता कर सुझाव भी लिया एवं भ्रामक अफवाह पर ध्यान न देने को कहा गया बताया कि भड़काऊ टिप्पणी आदि पर नजर रखा जा रहा है।