मुज़फ्फरनगर: पंचशील कॉलोनी में बर्थडे पार्टी के दौरान दामाद ने ससुराल पक्ष पर बरसाईं गोलियां, तीन महिलाएं घायल
पंचशील कॉलोनी में जन्मदिन की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब एक दामाद ने अपनी ही ससुराल में लाइसेंसी रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के बाद आरोपी ने आपा खो दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार कब्जे में ले लिया, जबकि घायलों को मेरठ रेफर किया गया।