पूरनपुर: तहसील सभागार में अमीन जिलाध्यक्ष चुनाव संपन्न, अतहर हुसैन बने विजेता
पूरनपुर तहसील सभागार में उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ जिला शाखा पीलीभीत का जिलाध्यक्ष चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में कुल 60 मत पड़े, जिनमें अतहर हुसैन को 37 तथा शंभूनाथ को 23 मत मिले। इस प्रकार अतहर हुसैन ने 14 मतों से जीत दर्ज कर जिलाध्यक्ष पद अपने नाम किया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।