पूरनपुर: शेरपुर कला व धनाराघाट में भाकियू ने स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव शेरपुर कला और धनाराघाट में भारतीय किसान यूनियन भानु ने स्वास्थ्य कैंप का आयोजन करवाया। इस मौके पर पीलीभीत के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार स्वयं मौजूद रहे। कैंप में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांचे की गई और विभिन्न बीमारियों से संबंधित सलाह भी दी गई। डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरण की।