अरवल: भाकपा-माकपा कार्यकर्ताओं का अरवल प्रखंड कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
Arwal, Arwal | Apr 17, 2026 भाकपा के अंचल सचिव पंकज कुमार राय के नेतृत्व में भाकपा-माकपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। भाकपा कार्यालय से निकला जुलूस 'इंकलाब जिंदाबाद, महंगाई-भ्रष्टाचार हटाओ' के नारों के साथ भगत सिंह चौक होते हुए पहुंचा। जिला सचिव अरुण कुमार पासवान ने कहा, किसान-मजदूर परेशान हैं, लाल झंडे के आंदोलन से ही समाधान होगा।