नगर पंचायत मुसरीघरारी में व्यवस्था की पोल खुल रही है लगातार व्यवस्था में सुधार के बावजूद जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण जल जमाव से लोगों को जूझना पड़ रहा है ।मुसरीघरारी समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर पहली बारिश में ही भीषण जल जमाव के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।