मुंगेर: बरियारपुर में पिकअप के गुप्त चैंबर से 346 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
Munger, Munger | Jun 15, 2026 मुंगेर पुलिस को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर बरियारपुर थाना क्षेत्र के तीन बटिया के पास चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक पिकअप हाफ डाला वाहन के गुप्त चैंबर से कुल 346.215 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। साथ ही शराब तस्करी में संलिप्त एक आरोपी को