कोंडागांव: आंधी-तूफान से बड़े राजपुर के डोंगरीपारा में मक्के की फसल हुई चौपट, किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की
कोंडागांव जिले के विकासखंड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बालेंगा के आश्रित ग्राम डोंगरीपारा में 1 मई की रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी मक्के की फसल गिरकर बर्बाद हो गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान धनसिंह मरकाम ने बताया कि उनकी पूरी मक्के की फसल जमीन पर ...