पंडरिया: बोड़ला शराब भट्ठी के पास शराब के नशे में पड़े व्यक्ति को डायल 112 की टीम ने परिजनों को सुपुर्द किया
मामला बोड़ला थाना क्षेत्र का है। जहाँ शुक्रवार कि दोपहर 03 बजे के करीब एक व्यक्ति शराब के नशे में शराब भट्ठी के पास पड़ा हुआ था। जिसकी सूचना डायल 112 कि टीम को मिला मौके पर पहुंची डायल 112 कि टीम ने व्यक्ति को सुरक्षित परिजनों को ले जाकर सुपुर्द किया। लेकिन शराबी व्यक्ति को सख्त निर्देश दिया कि इस तरह से दोबारा हरकतें पायी गयी तो मामला दर्ज किया जायेगा।