दावथ: परमानपुर गांव में 22 जून से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ संत श्री जीयर स्वामी महाराज के मंगलानुशासन में शुरू होगा
Dawath, Rohtas | Jun 15, 2026 भारत के महान मनीषी संत श्री त्रिदंडी स्वामी के शिष्य श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के तत्वावधान में आगामी 22 जून से 27 जून 2026 तक श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन दावथ के परमानपुर में होना सुनिश्चित है। सोमवार को 05 बजे यज्ञ समिति के सदस्य रवि शंकर पांडेय ने बताया कि 22 जून को महायज्ञ की जल यात्रा एवं 27 जून 2026 को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी।