बिजनौर: बिजनौर बैराज पर स्थित गौशाला में गोवंशों की दुर्दशा का वीडियो हुआ वायरल
Bijnor, Bijnor | Jun 14, 2026 प्रदेश सरकार गौशालाओं पर लाखों करोड़ों रुपया खर्च करके गोवंशो के सुरक्षित इंतजाम में लगी है। वहीं बैराज पर स्थित एक गौशाला में गोवंशो की हालत बेहद खराब है। जख्मी गोवंशों को कौवे नोंचते देखे गए हैं। रविवार दोपहर 2:00 बजे कुछ सामाजिक संगठन के लोग जब गौशाला पहुंचे तो गौशाला में गायों की देखरेख करने वाले लोग भड़क उठे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है