बहराइच: जरही निवासी युवक मांगलिक कार्यक्रम में पटाखा जलाते समय झुलस गया, इलाज जारी
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जरही निवासी युवक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। तभी अचानक पटाखा जलाते समय वह झुलस गया। जिसे परिजन इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसे परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।