आगामी चैती छठ, ईद व महावीर पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर एसडीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता में बक्सर स्थित कार्यालय कक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय, सभी थानों के थानाध्यक्ष, बक्सर बीडीओ तथा शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे। डीजे बजाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।